क्या शिवराज के सीएम बनने से पहले ही कोरोना पॉजिटिव थीं आईएएस!

क्या शिवराज के सीएम बनने से पहले ही कोरोना पॉजिटिव थीं आईएएस!

भोपाल

एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ लेने से पहले ही कोरोना संक्रमित हो गई थीं ? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है कि गुरूवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान दिया है और बताया है कि उनके मुख्यमंत्री बनने के पहले ही पूरा स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित हो चुका था। शिवराज ने कहा कि वे जिस दिन मुख्यमंत्री बने उसके दूसरे दिन एक आईएएस कोरोना संक्रमित हो गईं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 94 अधिकारी कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की बात को गंभीरता से लिया है । उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं और उन्होंने कहा है कि जांच के जो भी निष्कर्ष निकलेंगे उसके बाद कार्रवाई भी की जाएगी । शिवराज ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने उसके पहले मुख्यमंत्री स्तर पर किसी तरह की कोई मीटिंग कोरोना से निपटने के लिए नहीं हुई थी और ना ही स्वास्थ्य अमले को किसी प्रकार की ट्रेनिंग दी गई थी। शिवराज ने यह भी कहा कि वे जिस दिन मुख्यमंत्री बने उसके दूसरे दिन एक आईएएस कोरोना संक्रमित हो गईं। उसके दूसरे दिन फिर एक आईएएस कोरोना संक्रमित हो गए और लगातार इसके बाद पूरा विभाग ही कोरोना वायरस संक्रमित होता चला गया, जिसके कारण हमे स्वास्थ्य संचालनालय को बंद करना पड़ा। शिवराज ने यह भी आरोप लगाया कि उनके मुख्यमंत्री बनने के पहले ही पूरा स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित हो चुका था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews