भोपाल स्टेशन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों द्वारा जल सेवा

भोपाल स्टेशन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों द्वारा जल सेवा

BHOPAL  NEWS : भोपाल स्टेशन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों द्वारा निःशुल्क जल सेवा भीषण गर्मी के कारण रेल सफर में यात्रियों को पीने के पानी की अधिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

श्रमदान
रेलवे समाज कल्याण केंद्र भोपाल में पढ़ने वाले रेल कर्मियों के स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों द्वारा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाकर और उनके खाली बोतलों में पानी भरकर उनकी प्यास बुझाने के लिए श्रमदान किया जा रहा है। इस मुहिम में उनका एक ही उद्देश्य है कि स्टेशन पर यात्रियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए  ताकि आगे के रेल सफर में उन्हें पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews