चैंपियनशिप : मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण और दो रजत पदक

चैंपियनशिप : मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण और दो रजत पदक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| खरगोन  (Khargone) जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा पर 5 से 7 जनवरी तक आयोजित आठवीं राष्ट्रीय कैनो स्लालॉम चैंपियनशिप (National Canoe Slalom Championship) में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत सहित कुल 5 पदक अर्जित किए हैं। एशियन चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालिफाय के सिलेक्शन ट्रायल हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता के पहले दिन मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ी राजा केवट ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। राजा केवट ने यह पदक पुरुष वर्ग की केनो-1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता। उन्होंने 84.84 सेकंड का समय लेकर रेस पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज के-1 मेन इवेंट में अकादमी के खिलाड़ी धीरज कीर ने 81.81 सेकंड का समय लेकर रेस जीती और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि सी-1 वूमेन इवेंट में अकादमी की खिलाड़ी जहान्वी श्रीवास्तव ने 123.82 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जहान्वी श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की के-1 वूमेन स्पर्धा में 103.97 सेकंड का समय लेकर एक रजत पदक अर्जित किया। अकादमी के खिलाड़ी अमित विश्वकर्मा ने बालक वर्ग की के-1 स्पर्धा 94.66 सेकंड का समय लेकर पूरी की और एक रजत पदक प्राप्त किया।

चैंपियनशिप में देश के 70 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं जिनमें अकादमी के 14 खिलाड़ी शामिल हैं। अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय कैनो स्लालाम प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी और भी अधिक पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews