Weather Alert: MP के इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, नदी-नाले उफान पर

MP-weather-in-next-24-hours

भोपाल।

एमपी (MadhyPradesh) में मानसून (Monsoon) की एंट्री के साथ भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरु हो गया है, लेकिन इंदौर और चंबल के जिले अब भी बारिश की आस लगाए हुए है।यहां अबतक बारिश की झलक ही देखने को मिली है।वही शुक्रवार को हुई बारिश से कई जिलों के नदी-नाले उफान पर आ गए है, सडकों पर जलभराव की स्थिति बन गई, टैफिक बाधित होने लगा है। कई जगह तेज हवाओं और बारिश के साथ मकान और पेडों के गिरने की भी खबर है। आज फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लगातार हो रही बारिश से बेतवा नदी लबालब भर गई है। भोपाल और रायसेन जिले में भी पिछले दिनों जोरदार बारिश होने से विदिशा में रंगई घाट के पास बने सिंचाई विभाग के बैराज के ऊपर से पानी निकलने लगा है। टीकमगढ़-झांसी मार्ग स्थित पारागढ़ मंदिर, पहाड़खर्द और बड़ागांव धसान-सागर मार्ग पर साइन बोर्ड तेज हवा पानी से उखड़ गए। ऐसे में कई जगह हाइवे पर ट्रैफिक जाम भी हुआ। बीते 24 घंटे में इंदौर में सबसे कम 0.4 मिमी और आगर मालवा में सबसे ज्यादा 76 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जून के कोटे से दोगुनी बारिश
भोपाल में जून महीने में होने वाली बारिश के मुकाबले इस साल अब तक करीब 2 गुना बारिश हो चुकी है।राजधानी में बीते तीन दिन में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले तीन दिन में यहां जून के कोटे से करीब 2 गुना बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। कुल 13.08 यानि करीब 2 गुना यानी 24.68 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। कल देर रात हुई भोपाल में 2.90 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इन जिलों में  भारी बारिश का अलर्ट
विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल के अलावा होशंगाबाद, जबलपुर और रीवा संभागों के कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अगले तीन दिन में पूर्वी मप्र, भोपाल और होशंगाबाद संभागों में बारिश के आसार बने रहेंगे।

IMD ने इन राज्यों में जारी की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन आने वाले पांच दिनों के लिए मौसम से संबंधित जानकारी साझा की है। इसमें ज्यादातर राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल-माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड के अलग-थलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना लगाई गई है।इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम- मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम- त्रिपुरा, कोंकण- गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात राज्य और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज़ हवा के साथ आंधी चलने की उम्मीद है।

Rainfall DT 20.06.2020
(Past 24 hrs)
Guna 66.4
Hoshangabad 3.8
Pachmari 5.1
Betul 2.8
Satna 0.2
Sidhi 1.2
Jabalpur trace
Bhopal 33.2
Ujjain 5.4
Shajapur 4.0
Gwalior 0.8
Sagar 1.5
Raisen 16.2
Damoh 1.0
Nowgaon 1.
Chindwara 0.4
mm
Umaria 1.2
Malanjkhand 1.4
mm
Sehore 20.06.2020, 8:30AM
T max. 34.0
T min. 23.4
Rainfall 12.2

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews