Weather: MP में झमाझम का दौर जारी, 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather: MP में झमाझम का दौर जारी, 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

भोपाल।

तेज रफ्तार के साथ मानसून (monsoon) ने आखिरकार पूरे देश को कवर कर लिया है। सभी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है। खास करके एमपी में एक दिन पहरे दस्तक देकर लोगों को राहत पहुंचाने वाले मानसून की रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है। पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई और नदी-नाले उफान पर आ गए । कही जलभराव के कारण लंबा जाम लगा रहा तो कही बिजली की गड़गड़ाहट की तेज गूंज सुनाई दी।अगले चौबीस घंटे मे मौसम विभाग ने फिर 9 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में जहां बीते 24 घंटे में 51.2 मिमी पानी गिरा, तो धार में सबसे ज्यादा 110 मिमी और छतरपुर के नौगांव में 103.4 मिमी बारिश हुई। विदिशा शहर सीमा से सटे बैहलोट विश्रामघाट पर बारिश के दौरान लोगों को घुटनों तक गंदे पानी में खड़े होकर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। देवास जिले से करीब 60 किमी दूर बहने वाली कालीसिंध नदी देर रात उफान पर आ गई और ब्रिज पर 3 से 4 फीट ऊपर पानी बह निकला। इस कारण घंटों तक हाटपिपलिया टप्पा मार्ग बंद रहा। वही गुना में तेज बारिश के कारण जिला अस्पताल में पानी भर गया। सर्जिकल विभाग के दो-तीन वार्डों के अलावा कोविड वार्ड में भी पानी घुस गया। धार जिले में तीन दिन बाद शुक्रवार दोपहर डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। जून में पहली बार अच्छी बारिश होने के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। धार और बदनावर में जमकर पानी बरसा है। वहीं छतरपुर, खजुराहो राजनगर, लवकुशनगर, चंदला में भी रिमझिम बारिश हुई।

विभाग की माने तो वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से इस तरह की बरसात का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार है। अगले चौबीस घंटे विभाग ने नौ जिले रीवा, सिंगरौली, सीधी, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर , शिवपुरी, दतिया और बैतूल में भारी बारिश की चेतावनी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews