
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ पूरे प्रदेश में कोरोना वायरल का कहर जारी है, वहीं अप्रैल की शुरूआत में गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई वहीं मौसम विभाग (Weather Forecast) का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में अलग अलग स्थानों पर तामपान में उतार चढ़ाव दर्ज किया जाएगा।
ये भी देखिये – रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया नगर पालिका का वार्ड मोहर्रर, मकान टैक्स एवं नामांतरण का था मामला
मौसम विभाग (Weather) के मुताबिक शनिवार को जबलपुर एवं सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तामपान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री खरगोन में रहा, न्यूनतम तापमान उमरिया में 13 डिग्री रहा। फिलहाल हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे चल रही है और आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सूखा रहने के आसार है। भोपाल में अधिकतम तामपान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना भी जताई है। वहीं

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

