Weather Update: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अन्य राज्यों का हाल

MP weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने और आज शुक्रवार को पाकिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना के चलते वातावरण में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather Update) में बदलाव देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले 24 घंटे में  ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश (Rain) की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : एक साथ 4 सिस्टम फिर एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग  (Weather Cloud) की माने वर्तमान में  मध्य पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात, पाकिस्तान और एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय के साथ हरियाणा और विदर्भ पर भी ऊपरी हवा के चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते वातावरण में नमी आ रही है। इसी कारण ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना  बन रही है।वही दूसरी तरफ भोपाल, जबलपुर, इंदौर में आंशिक बादल छाने के आसार है।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: 12वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और 16 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 16 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की भी (Weather Forecast)  संभावना है।

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews