Weather Update in MP: मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

mp weather

भोपाल।

मानसून (monsoon) के एमपी (madhypradesh) में प्रवेश करते ही उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। प्रदेशभर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का सिलासिला शुरु हो गया है। गुरुवार को  शाम 7 बजे से देर रात 2 बजे तक गरज व चमक के साथ तेज बारिश(rain) होती रही। इन 7 घंटे में 3 इंच से ज्यादा पानी बरस गया। वही प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा। अगले चौबीस घंटे मौसम विभाग ने फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने भोपाल, होशंगााबाद संभागों में, सीधी, सिंगरौली, रीवा , सागर और नरसिंहपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग की माने तो  प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 22 जून को मध्यप्रदेश में एक और सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिससे 22,23,24 जून को प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। अभी सिर्फ इंदौर, उज्जैन और चंबल में ही बारिश नॉर्मल से कम हुई है। इसके अलावा प्रदेश भर में सभी जगहों पर नॉर्मल और उससे अधिक पानी गिर चुका है। अगले सात से आठ दिन इसी तरह भोपाल और उसके आसपास पानी गिरता रहेगा। प्रदेश में ग्वालियर एवं भिंड को छोड़कर 52 में से 50 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मध्यप्रदेश में सामान्य से 96 या 104 फ़ीसदी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जून से सितंबर तक सामान्य यानी बारिश के कोटे से 9 फ़ीसदी कम या ज्यादा बारिश हो सकती है। इसका आकलन जून के बाद ही किया जाएगा।हालांकि जून में अब तक 75.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जून महीने में मध्य प्रदेश के 38 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज हुई है।

सालों बाद टूटा भोपाल का रिकॉर्ड
राजधानी भोपाल में मॉनसून की दस्तक के साथ दो दिन में ही उसने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी भोपाल में जून में बारिश का 5 साल का पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। 5 साल बाद जून के महीने में ऐसी झमाझम बारिश हो रही है।इससे पहले साल 2015 में जून में 166.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 2013 के बाद भोपाल में जून की यह सबसे ज्यादा बारिश है। 2013 में जून में 459.5 मिलीमीटर पानी बरसा था जो जुलाई-अगस्त से भी ज्यादा था।

बारिश का रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गुरुवार को बारिश हुई
-भोपाल 126.2मिमी,
-सागर 21.6 मिमी
– रायसेन 27.8 मिमी
– दमोह 16.0 मिमी
– जबलपुर 4.88 मिमी
-रीवा 13.4मिमी
– सीधी 4 मिमी
-होशंगाबाद 33.1मिमी
-पचमढ़ी 17.2मिमी
-बैतूल 22.2मिमी
-शाजापुर 01मिमी
– सिवनी 16.2मिमी
-कुरवाई 70.4मिमी
– गंजबासौदा 56.6 मिमी
-सीहोर में 70.2मिमी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews