Weather Update – राजधानी में छाए बादलों से नर्म हुए धूप के तेवर, भोपाल और आसपास बारिश की संभावना

Weather Update – राजधानी में छाए बादलों से नर्म हुए धूप के तेवर, भोपाल और आसपास बारिश की संभावना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर मंगलवार को बादल (cloud) छाए रहे। इस कारण रात के तापमान (temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश (rain) भी हुई। मुरैना में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जिस कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

भोपाल में भी बादल छाए रहे और मौसम विज्ञानियों ने गुरूवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर भारत में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजधानी समेत कई इलाकों पर हुआ है। उधर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी (Snowfall) के कारण हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर पारा (Weather Update) गिर गया है। इसके बाद मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना व्यक्त की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews