Weather Update: नए सिस्टम बनने का इंतजार, MP के 4 संभागों में बारिश के आसार,

MP WEATHER

भोपाल।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई नया सिस्टम ना बनने के कारण मानसून (Monsoon) की रफ्तार धीमी पड़ गई है,जिसके चलते प्रदेश में तेज बारिश नही हो रही है, हालांकि वातावरण में नमी के चलते प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में रिमझिम का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के संभावना जताई है।विभाग ने रीवा, शहडोल, होशंगाबाद और इंदौर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी, अरब सागर में अभी तक कोई प्रभावी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इस वजह से लगातार बरसात नहीं हो रही है।वर्तमान में मानसून द्रोणिका गुना से हो कर गुजर रही है। दक्षिणी गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मध्य प्रदेश के पास पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का टकराव (शियर जोन) मौजूद है। इन तीन सिस्टम के कारण प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कुछ बरसात हो रही है।हालांकि 24 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके सक्रिय होने बाद ही प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (weather department) की माने तो मानसून (monsoon) द्रोणिका वर्तमान में मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है, जिसके कारण लगातार और अच्छी बरसात के लिए बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में किसी चक्रवात के बनने तक इंतजार करना पड़ेगा, जो संभवत 24 जुलाई के आस-पास बनेगा।

इन जिलों में अच्छी बारिश का इंतजार
जून में जहां भोपाल समेत कई जिलों में बारिश अच्छी हुई है लेकिन वर्तमान में प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, छतरपुर, मंदसौर और आलीराजपुर में सामान्य से कम बरसात हुई है। इससे किसान चिंतित है। अच्छी बारिश का किसानों का बेसब्री से इंतजार है।

पिछले चौबीस घंटे में बारिश का रिकॉर्ड

Rain DT 18.07.2020
(Past 24 hrs)
Umaria 2.8
Shajapur trace
Ratlam 2.6
Bhopal 1.6
Bhopal city 1.0
Indore 4.2
Hoshangabad 1.4
Pachmari 0.4
Sagar 1.0
Raisen 0.4
Chindwara 2.2

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews