‘जो आया, वो वापस आया’ TVC ने IATO सम्मेलन में जीता प्रथम पुरस्कार

‘जो आया, वो वापस आया’ TVC ने IATO सम्मेलन में जीता प्रथम पुरस्कार

Bhopal- Madhya Pradesh Tourism: मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए नए TVC ‘जो आया, वो वापस आया, ये है एमपी की माया’ को चहुंओर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अभी 12 दिन पहले लॉन्च किये गए TVC को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिलना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन में डिजिटल मीडिया एडवरटाइजिंग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला है।

जताई खुशी 

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को देश-विदेश में प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा रचनात्मक प्रयोग किये जाते रहे हैं। नये TVC में गोंड पेंटिंग के माध्यम से पर्यटन स्थलों और पात्रों को दर्शाया गया है। एक संगीतमय कहानी के जरिये प्रदेश की समृद्ध जनजातीय कला और पर्य़टन स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यू

सोशल मीडिया प्लेटफार्म और यूट्यूब पर देशभर से 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यू मिल चुके है। यू-ट्यूब पेज पर TVC को 13 लाख 80 हजार व्यू, इंस्टाग्राम पर 55 लाख, फेसबुक पर 65 लाख, ट्वीटर पर 6 लाख 79 हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews