वीडी शर्मा के लिए क्या भविष्यवाणी कर गए थे अमित शाह ,देखिये वीडियो

वीडी शर्मा के लिए क्या भविष्यवाणी कर गए थे अमित शाह ,देखिये वीडियो

भोपाल।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विष्णु दत्त शर्मा की ताजपोशी राजनीतिक हलकों में आश्चर्य का विषय रही उतना ही जितना उनको खजुराहो सीट से पिछले वर्ष टिकट मिलना ।दरअसल भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका संभाल रहे वीडी शर्मा के बारे में कहा जाता है कि संघ से उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं और उनकी ईमानदार और स्वच्छ छवि संघ के सामने एक बेहतर छवि का निर्माण करती है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से ही विष्णु दत्त शर्मा का जुझारू पन और लगातार पार्टी व संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके लिए रास्ते बनाती गई ।लोकसभा चुनावों में उनको भोपाल से टिकट देने की बातें चली लेकिन भाजपा के कई बड़े नेता इसके आड़े आ गए। बावजूद इसके उनको खजुराहो से टिकट दिया गया और जब लोगों को लगा कि वे बुरी तरह परास्त होंगे वे 3.5 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतकर संसद में पहुंच गए ।लेकिन पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने खजुराहो में वीडी शर्मा के प्रचार के दौरान एक सभा में इस बात का खुलासा कर दिया था कि विष्णु दत्त शर्मा एक बहुत बड़े नेता बनेंगे।

।उन्होने जनता से कहा था कि केवल आप विष्णु को जिता कर संसद भेजिए। यानी आज विष्णु दत्त शर्मा जिस पद पर पहुंचे हैं, उसका खाका पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही खीच चुके थे ।इसीलिए राजनीतिक हलकों में विष्णु दत्त शर्मा को लेकर भले ही हलचल मची हो लेकिन केंद्रीय नेतृत्व का उनके बारे में दृष्टिकोण साफ था और उन्होंने बता भी दिया कि विष्णु उनके लिए कितने उपयोगी है।

वीडियो ख़बरमंत्री.कॉम के सौजन्य से

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews