अब अपने मंत्री के इस बयान से मुश्किल में कमलनाथ

मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में राजनीतिक घमासान चरम पर है, एक तरफ कांग्रेस अपने विधायकों को समेटने में लगी हैै वहीं अब कमलनाथ के मंत्री ने एक सनसनीखेज बयान देकर सियासी गर्मी बढ़ा दी है। श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बयान वाकई कमलनाथ सरकार के खेमे में हलचल मचाने वाला है। उन्होने साफ कहा है कि अगर कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पार्टी में अनादर या उपेक्षा होती है तो कमलनाथ सरकार के लिये संकट खड़ा हो जाएगा।

क्या कहा सिसोदिया ने

सिसोसिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार तब तक ही सुरक्षित है जब तक सिंधिया का सम्मान है, अगर उनका अनादर हुआ तो काले बादल छा जाएंगे और ये बादल क्या कर जाएंगे इस बारे में अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

विधायक का इस्तीफा नहीं

हरदीप सिंह के इस्तीफे पर बोलते हुए सिसोदिया ने बताया कि हरदीप मेरे छोटे भाई जैसे हैं। वे कांग्रेस के बहुत करीबी हैं और कांग्रेस(congress) उनकी आत्मा में है। वह इस्तीफा नहीं दे सकते लेकिन अगर वह इस्तीफा दे रहे हैं तो इसके पीछे भाजपा की बहुत बड़ी साजिश है। बीजेपी(bjp) उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार की बातें अफवाह

इधर सारी अटकलों को खारिज करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि कमलनाथ ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर दबाव नहीं बनाया जा सकता। हमारे कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में है किंतु कमलनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार की बात बेवजह की अफवाह है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews