कोरोना वैक्सीन को लेकर ये क्या बोल गए MP के पूर्व मंत्री, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कोरोना वैक्सीन को लेकर ये क्या बोल गए MP के पूर्व मंत्री, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर पूर्व मंत्री और वर्तमान में बीजेपी विधायक संजय पाठक(BJP MLA Sanjay Pathak) का एक वीडियो वायरल (VIDEO VIRAL) हो रहा है जिसमें वे लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित तो कर रहे हैं लेकिन इसके लिए जो उदाहरण दे रहे हैं वह अपने आप में बेहद अजीब और आपत्तिजनक सा है। कोरोना से बचाव का एक ही उपाय और वह है वैक्सीन। हर शख्सियत के साथ बीजेपी के विधायक और पूर्व में मंत्री रह चुके संजय पाठक भी यही कह रहे हैं।

यह भी पढ़े.. Suspended: MP में लापरवाही पर 3 निलंबित, 5 को नोटिस, कलेक्टर बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लेकिन इसके साथ साथ वह लोगों से एक बात और कह रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि यदि वैक्सीन लगवाई तो नपुंसक हो जाएंगे। संजय पाठक का कहना है कि जब मैं वैक्सीन लगवा कर आया और यह बात मैंने सुनी तो मैं भी टेंशन में आ गया। फिर मैंने तीन चार महीने चेक किया तो कुछ नहीं हुआ। पाठक ने लोगों से कहा, इसलिए आप भी टेंशन में मत आना और किसी की बातों को दिल पर मत लेना। हर हाल में वैक्सीनेशन कराना जरूरी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 72 घंटे बाद बदलेगा मौसम, मप्र के इन जिलों में आज बौछार के आसार

हालांकि संजय पाठक ने लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने की जो बात कही वह बिल्कुल सही है। लेकिन उदाहरण कुछ और भी दिया जा सकता था। अब सोशल मीडिया पर पाठक का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर चुटकियां ले रहे हैं। इतना ही नहीं मंच पर भी जब पाठक यह बात कहते हैं तो लोगों के जोर से हंसने की आवाज साफ तौर पर सुनाई दे रही है। कुल मिलाकर विधायक जी का उदाहरण लोगों ने गंभीरता में कम और मजाक में कुछ ज्यादा ले लिया।

https://vimeo.com/588147578

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews