Rajya Sabha Election: जीत के बाद क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, देखिये वीडियो

Rajya Sabha Election: जीत के बाद क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, देखिये वीडियो

भोपाल| भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) एक बार फिर सांसद बन गए हैं| राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए मतदान के बाद भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्यसभा (Rajyasabha) के लिए निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद सिंधिया ने वीडियो जारी कर पार्टी और भाजपा के सभी विधायकों का आभार जताया है| साथ ही उन्होंने जल्द ही जनता के बीच आने की बात कही|

सिंधिया ने कहा मुझे अपने गृहक्षेत्र से चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए पूरे अपने पूरे सामर्थ्य से निभाउंगा| सिंधिया ने कहा कोरोना पॉजिटिव होने के चलते मैं आपके समक्ष उपस्थित नहीं हो पाया, लेकिन शीग्र ही आपके बीच आऊंगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews