कार्यकर्ताओं के सामने सज्जन ने खोल दिए अपनी ही पार्टी के कई राज

कार्यकर्ताओं के सामने सज्जन ने खोल दिए अपनी ही पार्टी के कई राज

भोपाल
कांग्रेस में इन दिनों मची उथल-पुथल के बीच कमलनाथ सरकार के लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। सज्जन का कहना है कि मंत्रियों-विधायकों की तरह अधिकारियों की भी सरकार में किचन कैबिनेट है और यही निर्णय भी लेती है।सज्जन यही नही रुके आगे कहा कि यही कारण है कि कार्यकर्ताओं की सुनवाई नही हो रही है, अभी कार्यकर्ताओं की सरकार नही आई है। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई दिग्विजय और कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात पर भी तंस कसा।

दरअसल, रविवार को सज्जन इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय रेस्त्रां में आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। ‘दिल की बात” थीम पर रखे गए इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए मंत्री वर्मा ने उक्त बातें कहीं। सज्जन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की किचन कैबिनेट में अधिकारी हैं और उन्हीं की सिफारिश पर इंदौर जैसी ‘चाशनी” वाली जगह पर अधिकारियों को भेजा जा रहा है।जहां तक अफसरों की इंदौर पोस्टिंग की बात है असल में वह बड़े अफसरों की ही अनुशंसा से हुई है। इसमें मंत्रियों का रोल नहीं है। प्रदेश में जनता की सरकार तो आ गई है, लेकिन अभी कार्यकर्ताओं की सरकार नहीं आई।

वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ कान में फुसफुसाते फोटो जारी कर वे कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित कर रहे हैं। वे यह भी कहने से नहीं चूके कि हम दिग्विजय सिंह के जमाने में फेल ही इसलिए हुए क्योंकि मुख्यमंत्री रहते उनके आंख, नाक, कान कलेक्टर-एसपी हुआ करते थे। कार्यकर्ता बहुत पीछे चला गया था।इस मौके पर कार्यकर्ताओं का भी दर्द छलका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी को फिक्र नहीं है कि कबीले का क्या होगा सब ये सोचते हैं कि सरदार कौन होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews