विक्की कौशल के लिये क्या बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore) में चल रही फिल्म लुका छिपी -2 (luka chuppi-2) की शूटिंग चर्चाओं में है। इंदौर की सड़कों पर फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली के मोटर साइकिल के नंबर को लेकर उठे विवाद के बाद अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सच सामने आने के बाद शिकायतकर्ता से इंदौर में गाड़ी के नंबर को लेकर विकी कौशल और सारा अली खान की पुलिस में शिकायत को वापस लेने की बात कहीं।

यह भी पढ़े…मप्र पंचायत चुनाव: अब 17 जनवरी को OBC आरक्षण पर SC में सुनवाई, हो सकता है बड़ा फैसला

एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि इंदौर में फिल्म ‘लुका छिपी’ की शूटिंग के दौरान उपयोग किए गए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की साम्यता पर उठा विवाद अनावश्यक है।मेरी संबंधित पक्ष को ऐसे विवाद से बचने व शिकायत वापस लेने की सलाह है।हमारे यहां सभी कलाकारों का सम्मान है। शिकायतकर्ता इंदौर में गाड़ी के नंबर को लेकर विकी कौशल (Vicky Kaushal)और सारा अली खान की शिकायत वापस लें हम अतिथि देवो भव की परंपरा के पोषक हैं।

यह भी पढ़े.. MP Corona: नए साल में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आज 200 से ज्यादा नए केस, CM का बड़ा बयान

दरअसल, इन दिनों फिल्म लुका छिपी -2 की इंदौर में शूटिंग चल रही है। हाल ही में इस फ़िल्म का एक सीन शहर में फिल्माया गया था, जिसमें विक्की कौशल, सारा अली को एक मोटरसाइकिल में बिठाकर कहीं छोड़ने जाते है।इसमें सीन में जिस गाड़ी के नंबर का इस्तेमाल किया गया था, वह इंदौर के जय सिंह यादव का था, जिसकी परमिशन नहीं ली गई थी। इसके बाद एक्टिवा मालिक इसकी शिकायत इंदौर RTO और  बाणगंगा थाना पुलिस में की गई थी। इसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि जय सिंह की गाड़ी का नंबर MP 09 UL 4872 है, जबकी विक्की कौशन ने MP 09 UL 1872 नंबर की गाड़ी चलाई थी।यह सभी भ्रम की स्थिति नंबर प्लेट पर लगे नट बोल्ट की वजह से हुई थी, जो अब दूर हो गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews