Vikas Dubey Encounter मामले में क्या बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो

Vikas Dubey Encounter मामले में क्या बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो

भोपाल।
गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर (Gangster Vikas Dubey’s encounter) के बाद एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP’s Home Minister Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। मिश्रा का कहना है कि कानून ने अपना काम किया है, अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी, जो लोग कल कह रहे थे कि पकड़ लिया तो जिंदा के पकड़ लिया। आज कह रहे हैं कि मर गया तो कैसे मर गया।

मिश्रा ने आगे कहा कि कई राज दफन हो गए है, वह अफसोस कर रहे होंगे कल कुछ और कह रहे थे, आज कुछ और कह रहे हैं मध्य प्रदेश की पुलिस ने अपना काम किया। अपना काम करके उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। मध्य प्रदेश पुलिस उसको सीमा तक छोड़ कर आई है।रात में उन्होंने पुलिस अपने राज्य की सीमा तक सुरक्षित छोड़ आई थी।

वही मिश्रा ने दिग्विजयसिंह और अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा दिग्विजयसिंह के पास कोई काम नहीं है इसलिए ट्वीट करते रहते है, किसी आतंकी के लिए कभी उन्होंने ट्वीट किया। कांग्रेस को कभी देखा है कि कभी किसी आतंकवादी के मारे जाने पर इतनी त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त की हो? सपा से विकास दुबे का सम्बन्ध था। हमारे पास तो वो पोस्टर है।

बता दे कि यूपी पुलिस के आठ जवानों की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी विकास दुबे आज शुक्रवार सुबह कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी, तभी बर्रा के पास अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई। इस हादसे में चार सिपाही घायल हो गए। इसके बावजूद विकास पुलिस के चंगुल से बचकर भागने के फिराक में था। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर आत्मसमर्पण करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद हिस्ट्री शीटर विकास दुबे की मौत हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews