जब मंच से सलमान ने कहा ऐसे तो मैं कंगाल हो जाउंगा

जब मंच से सलमान ने कहा ऐसे तो मैं कंगाल हो जाउंगा

भोपाल।

सोमवार को सीएम कमलनाथ के साथ लाखों दिलों की धड़कन और मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान ने मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आईफा अवॉर्ड्स की तारीखों का ऐलान किया। इस दौरान
नेक्सा के प्रतिनिधि शशांक श्रीवास्तव ने कमलनाथ को आईफा का पहला टिकट दिया, जिसकी कीमत दस हजार थी। जब सलमान से टिकट खरीदने की बात कही गई तो उन्होंने कहा जहां तक बात मेरे टिकट खरीदने की है तो मेरा खानदान तो बहुत बड़ा है। टिकट खरीदूंगा तो मैं तो कंगाल हो जाऊंगा। मध्यप्रदेश में जो कमाऊंगा, यहीं छोड़कर जाना पड़ेगा।

वही दूसरी ओर उन्होंने मध्यप्रदेश से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि होमग्राउंड पर बैठा हूं। यहां 6 पीढ़ियों की यादें हैं। अलवीरा की पैदाइश के दौरान मेरी मां 3 महीने इंदौर में रहीं थीं।वही कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें ओल्डर ब्रदर (बड़ा भाई) तो नहीं कह सकते, इन्हें यंगर ब्रदर (छोटा भाई) ही कहना पड़ेगा। इस यंग स्टेट के लिए इनसे बड़ा यूथ सीएम (मुख्यमंत्री) कोई नहीं है। सीएम सर शूटिंग में रियायत दे रहे हैं। इसके बाद यहां शूटिंग जरूर बढ़ जाएगी। वही सफाई को लेकर कहा कि अगली बार जब आईफा यहां होगा, तब तक सड़कें संगमरमर जैसी होंगी।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की ओर से उन्हें बचपन की तस्वीरों का एक कोलॉज भेट किया गया। जिसे कुछ देर तक सलमान खान निहारते रहे। सलमान खान का जन्म इंदौर में ही हुआ है। उनके परिवार के कुछ लोग आज भी इंदौर में रहते हैं। तस्वीरों को देखते हुए सलमान खान भी बचपन की यादों में खोए रहे। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मध्यप्रदेश की सरकार उन्हें इतना खूबसूरत तोहफा देगी। सलमान इन तस्वीरों को देख एक पल के लिए भावुक भी नजर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews