जब बदमाश ने video viral कर बताया भोपाल में कहां-कहां चल रहा जुआ !

जब  बदमाश ने video viral कर बताया भोपाल में कहां-कहां चल रहा जुआ !

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल में बदमाश लल्लू रईस का वीडियो सामनें आया है। खुद लल्लू ने यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो में लल्लू ने  गृहमंत्री और DIG भोपाल को संबोधित करते हुए शहर में जुआ खिलाये जाने की बात कही है। लल्लू ने वीडियो में कहा है कि शहर के जाने माने जुआड़ी आशिफ़ कौआ और जावेद लूट एक बार फिर सक्रिय हो गए है और शहर में जमकर कई जगहों पर जुआ खिला रहे है, इसके लिए बाकायदा दोनो ने समय तय किया है, जावेद लूट दिन में और आशिफ़ रात में जहांगीराबाद, चिरायु, बैरागढ़ इलाकें में जुआ खिलवाता है। लल्लू ने वीडियो में यह भी कहा कि पुलिस को इसकी जानकारी दी मगर पुलिस कई तरह के सवाल करती है। लल्लू ने दावा किया है कि उसकी खबर पुख्ता है और पुलिस इस पर कार्रवाही करे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews