एस्ट्राजेनेका पर रोक के बाद इसके पक्ष में आया WHO, कहा- जारी रखें वैक्सीनेशन

वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के मार से दहली हुई दुनिया के कई देशों ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (AstraZeneca’s Vaccine) पर सवाल उठाए हैं। यूरोप के ऑस्ट्रिया, नार्वे डेनमार्क, इटली, रोमानिया सहित 7 देशों ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। लेकिन इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर भरोसा जताया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्ग्रेट हैरिस ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इसका इस्तेमाल रोकने की जरूरत नहीं है, ये डोज सुरक्षित है और इसे जारी रखना चाहिए। बता दें कि कुछ स्थानों पर डोज लगवाने के बाद लोगो में ब्ल क्लॉट की शिकायत पाई गई थी। डेनमार्क में इस तरह की शिकायत सामने आने के बाद दो सप्ताह के लिए वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी गई है। हालांकि वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये भी कहा कि अभी वैक्सीन और ब्लड क्लॉट के बीच सीधे संबंधों के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता और इसपर रिसर्ज जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews