Hindi News

MP New DGP: कौन होगा मध्य प्रदेश का अगला डीजीपी? चर्चा में इन IPS के नाम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP New DGP: कौन होगा मध्य प्रदेश का अगला डीजीपी? चर्चा में इन IPS के नाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश को जल्द नया डीजीपी (Director General of police) मिलने वाला है। वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी (DGP Vivek Johri) का कार्यकाल 4 मार्च को खत्म हो रहा है,ऐसे में प्रदेश का अगला नया डीजीपी कौन होगा, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।राज्य सरकार द्वारा जल्द यूपीएससी (UPSC) को नामों का पैनल भेजा जाएगा ।दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार डीजीपी की नियुक्ति का आदेश जारी करेगी।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: इन बैंक कर्मचारियों को होली का तोहफा, मिले 9 लाख के शेयर, जानें अपडेट

इसके लिए कई नाम चर्चाओं में बने हुए है, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर ग्वालियर के रहने वाले 1987 बैच के IPS ऑफिसर सुधीर सक्सेना का नाम सबसे आगे चल रहा है। सुत्रों की मानें तो सुधीर सक्सेना ने मध्य प्रदेश सरकार को अपनी सहमति दे दी है, ऐसे में उनका DGP बनना तय भी माना जा रहा है। वर्तमान में सुधीर सक्सेना सेक्रेटरी (सिक्यूरिटी) केबिनेट सेक्रेटेरिएट दिल्ली में पदस्थ हैं, वे 2016 से प्रतिनुक्ति पर चल रहे है।इसके पहले वे 1992 से 2000 तक अलग-अलग जिलों में एसपी, 2012 से 2014 तक सीएम के ओएसडी और 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ (intelligence chief)रह चुके है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द सैलरी में होगा 60 से 90 हजार का इजाफा! जानिए कैसे?

इसके अलावा पवन जैन, राजीव टंडन भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं।वही राजीव टंडन को भी प्रभारी डीजीपी बनाया जा सकता है।पवन जैन 1987 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर हैं. वो वर्तमान में डीजी होमगार्ड और सिविल डिफेंस के पद पर पदस्थ है। इससे पहले वे कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाग चुके है। वे कई जिलों के एसपी भी रह चुके है।सुत्रों की मानें तो गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)को भेजे जाने वाला प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दी है, अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति से इसे अगले सप्ताह आयोग को भेजा जा सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews