MP में कौन होगा अगला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, ये है प्रमुख दावेदार

MP में कौन होगा अगला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, ये है प्रमुख दावेदार

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhypradesh) में युवक कांग्रेस (congress) के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अब इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि मध्यप्रदेश में युवक कांग्रेस की कमान किसके हाथ में होगी। 16 साल के बाद यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस (congress) के सत्ता में रहते हुए युवक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी (kunaal choudhari) दो वर्ष के निर्धारित कार्यकाल से कहीं ज्यादा लगभग चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी।

ऐसे में इस पद के सबसे प्रबल दावेदार नितिन वानखेडे हैं जो वर्तमान में एनएसयूआई (nsui) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। विपिन वानखेड़े को दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) गुट का माना जाता है। इसके साथ-साथ इंदौर के पिंटू जोशी भी इस पद के प्रमुख दावेदार हैं जो वर्तमान में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। पिंटू को उनकी राजनीतिक विरासत और दिग्विजय सिंह से परिवार के अच्छे संबंधों का लाभ भी मिल सकता है। इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह के भतीजे और युवक कान्ग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव भी इस पद के लिए एक बड़े दावेदार हैं। उन्हें पिछड़े वर्ग के होने का भी लाभ मिल सकता है।वे जीतू पटवारी(Jitu Patwari) के बेहद करीबी है।

कमलनाथ (kamalnath) के क्षेत्र छिंदवाड़ा के रहने वाले नितिन भोज भी इस पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्हें कमलनाथ की नजदीकियों के चलते इस पद पर चुने जाने की पूरी उम्मीद है। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की ओर से उनके खास खास माने जाने वाले युवा नेता कृष्णा घाडगे भी इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। ऊर्जा और शक्ति का प्रदर्शन कई बार कर चुके कृष्णा ज्योतिरादित्य सिंधिया के कैंप से सबसे सशक्त दावेदार हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews