पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या, सुपारी देकर बुलवाए हत्यारे

indore crime news

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल देहात इलाके के ईंटखेड़ी में शुक्रवार-शनिवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कुछ घंटों के बाद ही इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया और एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। देहात SP प्रमोद कुमार सिन्हा ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया की शनिवार सुबह ईंटखेड़ी में शराब दुकान के पीछे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। जांच में पता चला की उसकी पत्थर से कुचल कर हत्या की गई थी।

पत्नी ने ही रची साजिश 

मृतक युवक एक टाइल्स की दुकान पर काम करता था।आस पास पूछताछ में उसकी पहचान अमर यादव के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी मदद से इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।अमर की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सरिता यादव ने अपने आशिक नरेश सिलावट के साथ रची थी।सरिता और नरेश ने 50 हज़ार रुपए में धनराज लोधी और रोहित वंशकार को सुपारी दी थी।  दोनों ने मृतक अमर को शराब पीने के लिए बुलाया और शराब पीने की दौरान ही पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया । इस मामले में मृतक के आंख और सिर में चोट के निशान आये थे। फिलहाल ईंटखेड़ी पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews