पति ने ही बनाया अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा धमकी

wife-complaint-about-his-husband-for-making-obscene-video

भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाओं को लेकर लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। रेप से लेकर छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने ही अश्लील वीडियो बना रखा है। जब पत्नी उसकी शिकायत की बात कहती तो वह उसे वायरल करने की धमकी देतै है। 

दरअसल, कलेक्यटर जनसुनवाई में पहुंची एक महिला ने आपबीती सुनाई। राजधानी के टीलाजमालपुर इलाके की रहने वाली महिला ने एडीएस दिशा नागवंशी को बताया कि  25 जुलाई 2015 को मुस्लिम रीति रिवाज से उसकी शादी हुई थी। शादी के दूसरे दिन मुझे पता चला कि पति ने पहले भी शादी कर रखी थी। उस महिला से पति की दो बेटियां भी हैं। जब मैंने इस शादी का विरोध किया तो पति, नंद व उसकी पुत्री और नंदोई मेरे साथ मारपीट करने लगे। ये लोग पीजीबीटी कॉलेज के पास और डगलस स्कूल के सामने वाले मकान में रहते हैं। ससुराल वाले मुझे प्रताड़ित कर दहेज के रूप में मेरे स्वर्गीय पिता के मकान में हिस्सा एवं पैसों की मांग कर रहे हैं। मुझे घर में बंद करके रखा जाता है। इन सब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एडीएम ने इस मामले को महिला सशक्तिकरण अधिकारी को सौंप दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews