रक्त की अंतिम बून्द तक नाम परिवर्तन की लड़ाई लड़ूंगा : रामेश्वर शर्मा

रक्त की अंतिम बून्द तक नाम परिवर्तन की लड़ाई लड़ूंगा : रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) शनिवार को गुरुद्वारा साहिब टेकरी गुरुनानक टेकरी (Gurunanak Tekri) पहुँचे | यहाँ शर्मा ने गुरु साहिब को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया एवं गुरुवाणी का श्रवण किया । शर्मा गुरुद्वारा परिसर में शिला पर माथा टेका जहाँ गुरु साहिब के चरणरज है । इस दौरान प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस्लामिक आक्रांताओं से हिन्दू और हिंदुस्तान को बचाने में गुरु साहिब का बलिदान यह देश कभी नही भूल सकता । गुरु साहिब के साहिबजादों जिन्हें मुगलों ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया और दो युद्ध के मैदान में शहीद हुए । ऐसे वीरता के प्रतीक साहिबजादों की शौर्यता जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए अपना जीवन समर्पित किया ऐसे साहिबजादों का जीवन चरित्र पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए इससे युवाओं एवं छात्र छात्राओं को अतीत में भारत के प्रति राष्ट्र प्रेम का दर्शन होगा|

विधायक शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया है । मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में भी इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए प्रयास करूंगा । शर्मा ने कहा कि भोपाल वासियो का सौभाग्य है कि गुरुनानक साहिब का भोपाल में पदार्पण हुआ । गुरु साहिब के टेकरी पर उनके चरणरज पड़े आज उसी वजह से यहाँ संपन्नता का वास है । गुरुनानक टेकरी का नाम शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने के लिए मैं अपने शरीर के रक्त की अंतिम बूंद तक लड़ाई लड़ूंगा ।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अयोध्या रवाना, 6 दिसम्बर को करेंगे राम लला के दर्शन
6 दिसम्बर शौर्य दिवस की बरसी पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अयोध्या मे श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए 5 दिसम्बर को भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना हुए । गुरुनानक गुरुद्वारा गुरुनानक टेकरी पर माथा टेककर उनका आशीर्वाद लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए| प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का पुराने भोपाल में सामाजिक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिक बंधुओ द्वारा जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया|

कर्फ्यू वाली माता, काली मंदिर, पिपलेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद
अयोध्या जाने से पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कर्फ्यू वाली माता, काली मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया । इस दौरान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से पूजा अर्चना कर मंगल यात्रा की कामना की । इस दौरान शर्मा ने पुजारी बंधुओ का आशीर्वाद भी लिया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews