त्योहार का सीजन,रेल्वे की यात्रियों को सौगात, चलेगी स्पेशल ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मण्डल के स्टेशन से

i

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी सं 08611/08612 संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी स्पेशल ट्रेन को 08-08 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है जो कि भोपाल मंडल के अशोकनगर, गुना एवं रुठियाई स्टेशन से होकर गुजरेगी।

स्पेशल ट्रेन 
गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.09.2024 से 18.11.2024 तक संतरागाछी स्टेशन से 21.20 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन 02.30 बजे अशोकनगर,03.20 बजे गुना, 04.13 बजे रुठियाई और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 15.00 बजे अजमेर स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08612 अजमेर -संतरागाछी स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.10.2024 से 21.11.2024 तक संतरागाछी स्टेशन से 23.40 बजे प्रस्थान कर, दुसरे दिन 08.58 बजे रुठियाई, 09.25 बजे गुना, 10.06 बजे अशोकनगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 14.20 बजे अजमेर स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित एसी थ्री टियर, 12 स्लीपर, 4 सामान्य एवं 2 एसएलआर सहित 20 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी दोनों दिशाओं में संतरागाछी-अजमेर के मध्य खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वारोड़, रेनुकूट, चोपन, सिंगरोली, बरगवां, सरईग्राम, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना मालखेडी, अशोकनगर, गुना, रूठियाई, अटरू, बारां, सोगरिया, बून्दी, मांडलगढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजैनगर एवं नासिराबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews