जनसेवा-देशभक्ति के जज्बे के साथ 467 नव-आरक्षक कर्त्तव्य पथ पर उतरे

जनसेवा-देशभक्ति के जज्बे के साथ 467 नव-आरक्षक कर्त्तव्य पथ पर उतरे

BHOPAL NEWS : “जनसेवा-देशभक्ति” के मध्यप्रदेश पुलिस के आदर्श वाक्य को नागरिक सुरक्षा माध्यम से मूर्तरूप प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशिक्षण शाला भौरी से 467 नव-आरक्षक का दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उप महानिरीक्षक अंशुमान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दायित्व वर्दीधारी फोर्स का 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में देश का संचालन संविधान के अनुरूप किया जाता है देश की सभी संस्थाओं का दायित्व संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना है। इसलिए पुलिस बल का मुख्य दायित्व संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए देश-प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है। उन्होंने नव-आरक्षकों से कहा कि वैसे तो देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व संविधान की भावना का कद्र करना है। वर्दीधारण करने के बाद हमारा यह दायित्व का बोध कराती रहती है प्रदेश में संवैधानिक व्यवस्थाएँ बनाए रखने में पहला दायित्व वर्दीधारी फोर्स का होता है। इन दायित्वों की पूर्ति के लिए देश के विभिन्न कानून आपको यह शक्ति हमें देखना है जो शक्ति हमें वर्दी से मिली है उसका उपयोग नागरिक सुरक्षा मानवीय मूल्यों की रक्षा में करें। उन्होंने कहा कि वर्दी हमें निरंकुश नहीं अनुशासित और जिम्मेदार बनाती है। यह भावना सदैव हमें रखना है। उन्होंने नव-आरक्षकों के परिजनों से अपेक्षा की कि परिवारजन भी उन्हें दायित्वों के निर्वाहन में सहयोगी बनेंगे। अंत में श्रीमती शंकर ने नव-आरक्षकों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नगद पुरस्कार 
पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शाला रश्मि पाण्डे ने प्रशिक्षण शाला का प्रतिवेदन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नव-आरक्षकों के शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जाता है। प्रशिक्षक अवधि में व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन का पालन करने के साथ, कानूनी प्रावधानों, कार्य प्रक्रिया, अपराध के बदलते स्वरूप से पुलिस बल की चुनौतियों के लिए तैयार किया गया है। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें राहुल सोनकुसरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल स्टाफ आफीसर पुलिस महानिदेशक विनीत कपूर, उप निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी मलय जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews