महिला आईएस अफसर ने किया बड़ा दावा, कहा – सरकार उसकी बनेगी जिसके साथ मैं रहूंगी

महिला आईएस अफसर ने किया बड़ा दावा, कहा – सरकार उसकी बनेगी जिसके साथ मैं रहूंगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-election) को लेकर राजनीतिक दल (Political Party) अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं इन तैयारियों के बीच एक बर्खास्त महिला आईएएस अधिकारी ने बयान जारी कर राजनीति गरम कर दी है। महिला अधिकारी दावा कर रही है कि 30 सितंबर के बाद वो बड़ा खुलासा करेंगी और प्रदेश में सरकार उस पार्टी की ही बनेगी जिसके साथ वो होंगी।

दरअसल 1999 बैच की आईएएस अफसर शशि कर्णावत ने उपचुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा है और 30 सितंबर के बाद बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। एक निजी चैनल से बात करते हुए कर्णावत ने बताया कि, 30 सितंबर के बाद यदि चुनाव होते हैं तो सत्ता में वही पार्टी आएगी जिसके साथ मैं रहूंगी, फिर चाहे वह कमलनाथ जी (Kamal Nath) हो, दिग्विजय सिंह जी (Digvijay Singh) हो या चाहे शिवराज जी (Shivraj) हो। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार उसकी ही होगी जिसके साथ शशि कर्णावत होगी। वहीं कर्णावत ने यह भी दावा किया कि इस बार उपचुनाव में यह तीनों चेहरे (शिवराज सिंह चौहान, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह) भी नहीं आ सकते है। मैं तो प्रदेश की ऐसी बेटी हु जो प्रधानमंत्री बोलते है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मेरे पिता ने मुझे पढ़ाया लिखा और आईएस बनाया लेकिन बीजेपी मुझे कहती है दलित की बेटी, यह बीजेपी का सच है। और यह कांग्रेस का सच है कि हम साथ मे है इनके, कांग्रेस ने मुझे महामंत्री का पद दे दिया लेकिन जिस दिन चुनाव की बात हुई उस दिन मुझसे मेरी जाती पूछी गई। कर्णावत ने कहा कि अब मैं बताऊंगी की मेरी जाती क्या है और मैं क्या कर सकती हूं।

बतादें शशि कर्णावत का विवादों से पुराना नाता रहा है। एमपी कैडर 1999 बैच की आईएएस अफसर शशि को 1999-2000 में मंडला जिला पंचायत सीईओ रहते हुए 33 लाख के प्रिंटिंग घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू ने कर्णावत के खिलाफ केस दर्ज किया था। स्पेशल कोर्ट ने कर्णावत को 5 साल की सजा सुनाई थी और 50 लाख का जुर्माना लगाया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews