महिला ने दो युवकों से ब्याह रचाया, मामला महिला थाने पहुंचा

महिला ने दो युवकों से ब्याह रचाया, मामला महिला थाने पहुंचा

भोपाल। राजधानी के महिला थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर दो युवकों ने अपनी पत्नी होने का दावा किया है। आशा (परिवर्तित नाम) के पहले पति का दावा है कि साल 2005 में उन दोनों की शादी हुई थी। उस समय आशा ने उसे अपनी उम्र 32 साल बताई थी। पहली शादी के करीब 13 साल बाद 2019 में आशा ने दूसरे युवक से शादी कर ली और उस वक्त उसने दूसरे पति को अपनी उम्र 21 साल बताई।
जब तक पहले पति को आशा की दूसरी शादी की बात पता नहीं थी, वो उसके रवैये को लेकर परेशान था। आशा के बार-बार घर से भाग जाने को लेकर वो दो बार थाने में शिकायत कर चुका था। इस बार जब आशा फिर घर से भाग गई तो पहले पति को उसकी दूसरी शादी के बारे में पता चला। इसके बाद उसने दूसरे पति को फोन किया और इस तरह पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब ये मामला भोपाल के महिला थाने में पहुंच चुका है जहां पुलिस इसे सुलझाने की कोशिश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews