कांग्रेस नेत्री ने युवकों को घर बुलाकर उतारा आशिकी का भूत, VIDEO VIRAL

कांग्रेस नेत्री ने युवकों को घर बुलाकर उतारा आशिकी का भूत, VIDEO VIRAL

भोपाल।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भोपाल की एक कांग्रेस नेत्री दो युवकों की पिटाई करती हुई नजर आ रही है।बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने नेत्री को वाट्सअप पर अभद्र मैसेज भेजे थे, इसके बाद नेत्री ने उन्हें घर बुलाया और पिटाई कर दी। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो 10 जनवरी का बताया जा रहा है।वीडियो में जो कांग्रेस नेत्री दिखाई दे रही है वे पल्लवी राज सक्सेना जो कि महिला उत्पीड़न एवं निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष हैं ।नेत्री वीडियो में सीहोर के दो युवकों की जमकर पिटाई कर करती हुई नजर आ रही है। इनमें से एक युवक का नाम रवि पाण्डे है जो अपने आप को कांग्रेस का मीडिया प्रभारी कहता है ।बताया जा रहा है कि रवि ने कांग्रेस नेत्री से मैसेज ओर मोबाइल के माध्यम से अभद्र भाषा में बात करता था ।पहले तो कांग्रेस नेत्री ने समझाया फिर जब इन युवकों को समझ नही आया तो कांग्रेस नेत्री पल्लवीराज ने रवि पांडे को भोपाल बुलाया। रवि पांडे अपने एक दोस्त के साथ भोपाल महिला नेत्री के बुलाये गय पते पर पहुचे तो नेत्री ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई लगा दी और इसका फेसबुक पर वीडियो भी शेयर किया और लिखा- ट्रू कॉलर से पकड़ा शराब आशिकों को….। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://youtu.be/Qnr8VfpJjUU

नोट-एमपीब्रेकिंग न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नही करता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews