विश्व स्वास्थ्य दिवस-मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य जागरूकता के लिए होंगे आयोजन

मातृ एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु परामर्श एवं परिचर्चा सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप भी आयोजित होंगे।
भोपाल के बैरागढ़ में मोरधन का आटा खाने से 24 से ज़्यादा लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

BHOPAL NEWS : 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मातृ एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु परामर्श एवं परिचर्चा सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप भी आयोजित होंगे।

“Healthy Beginnings, Hopeful Futures”

इस वर्ष यह दिवस”Healthy Beginnings, Hopeful Futures” की थीम पर मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का संविधान 7 अप्रैल 1948 को लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कम हो शिशु मृत्यु दर, यही प्राथमिकता 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस वर्ष स्वास्थ्य दिवस के आयोजन मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य केंद्रित गतिविधियों के अनुरूप किए जा रहे हैं। मातृ एवं नवजात शिशुओं की मृत्यु न्यूनतम करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews