World Photography Day 2021 : नरोत्तम मिश्रा ने थामा कैमरा, फोटोग्राफर्स को खिलाई मिठाई

World Photography Day 2021 : नरोत्तम मिश्रा ने थामा कैमरा, फोटोग्राफर्स को खिलाई मिठाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे (World Photography Day)  मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना है कि किसी भी परिस्थिति में खबर बनाने में रिपोर्टर या एंकर के साथ फोटोग्राफर बराबर परिश्रम करता है। लेकिन खबर की सराहना के वक्त अक्सर रिपोर्टर का नाम ही लिया जाता है। फोटोग्राफर हमेशा पर्दे के पीछे रहता है और उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल पाता। इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा ने खुद कैमरा थामकर फोटोग्राफर और कैमरामेन का काम समझने की कोशिश भी की। इसी के साथ उन्होने खुद अपने हाथों से उपस्थित कैमरामैन को मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया।

Bank Holidays : आज से लेकर 23 अगस्त तक लगातार बैंक बंद, देखिये आपके शहर का हाल

बता दें कि वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाने की शुरूआत 9 जनवरी 1839 को फ्रांस में हुई थी। जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर (Louis Daguerre and Joseph Nicephore Niepce) ने इस दिन फोटोग्राफी की एक तकनीक डॉगोरोटाइप प्रक्रिया को विकसित किया था। इसे दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है। 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की थी और इसका पेटेंट भी लिया था। बस इसी दिन की याद में दुनियाभर में World Photography Day मनाया जाता है।

[dgv_vimeo_video id=”589202627″]

[dgv_vimeo_video id=”589202871″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews