आपकी जान है कीमती, कुछ यूं बताया डाक्टर्स ने, तनाव हो तो करें यह उपाय

मनकक्ष के माध्यम से प्रदान कराई जा रहीं मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं और टेलीमानस हेल्पलाइन (14416 और 1800-891-4415) के विषय में लोगों को बताया गया।
World Suicide Prevention Day Bhopal.

World Suicide Prevention Day was celebrated in Bhopal.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मप्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज एस डी आर एफ और होमगार्ड हेडक्वार्टर, लाल परेड ग्राउंड भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर NDRF और SDRF के अधिकारियों और जवानों के बीच आत्महत्या के कारणों और समाधान पर चर्चा की गई।

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम “मनकक्ष”

कार्यक्रम को ज़िला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम “मनकक्ष” जय प्रकाश चिकित्सालय के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ आर के बैरागी, क्लिनिकल सायकोलोजिस्ट राहुल शर्मा, मनोरोग नर्सिंग अधिकारी सपना राय के साथ साथ पुनर्वास मनोवैज्ञानिक रश्मि मिश्रा और अपर्णा पांडेय ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा आत्महत्या के कारणों, आत्महत्या की सोच वाले व्यक्ति की पहचान, जोखिम के कारकों की पहचान और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं और टेलीमानस हेल्पलाइन

इसके साथ साथ मनकक्ष के माध्यम से प्रदान कराई जा रहीं मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं और टेलीमानस हेल्पलाइन (14416 और 1800-891-4415) के विषय में लोगों को बताया गया। इसके अतिरिक्त अपने मानसिक स्वास्थ्य के स्वआकलन हेतु निर्मित एप mannhit का प्रचार किया गया। उल्लेखनीय है कि गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से इस एप को अपने एंड्राइड फोन में डाउनलोड कर के स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सामग्री और मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से सम्बद्धता स्थापित की जा सकती है।

आत्महत्या रोकथाम दिवस

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति, 2022 के बारे में बताते हुए आत्महत्या रोकथाम हेतु गेटकीपर्स की संकल्पना को रेखांकित किया गया।
इसके साथ साथ जय प्रकाश चिकित्सालय भोपाल में भी आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया और पदस्थ स्टाफ का भी आत्महत्या रोकथाम के तौर तरीकों पर उन्मुखीकरण किया गया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews