कोल्डड्रिंक्स पीने के बाद पेट दर्द से युवक की मृत्यु

कोल्डड्रिंक्स पीने के बाद पेट दर्द से युवक की मृत्यु

BHOPAL NEWS : राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में खिलचीपुर निवासी एक युवक की कोल्डिंªक्स पीने के बाद पेट दर्द होने के बाद मृत्यु होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पप्पू पिता भंवरलाल वर्मा निवासी खिलचीपुर को परिजन अस्पताल लेकर आये थे, परिजनों का कहना था कि युवक नेे कोल्डड्रिंक्स पी थी, इसके बाद से उसका पेट दर्द होने लगा। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक एवं सीएमएचओ, राजगढ़ से मामले की जांच कराकर मृतक की मृत्यु के कारण और इस सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews