इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप, किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर खुला मामला

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप, किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर खुला मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके में एक नाबालिक किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले युवक ने किशोरी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती की उसके बाद उसे अपनी मनगढ़ंत कहानियों में उलझाकर अपने दोस्त के घर ले जाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाना हनुमानगंज पहुंचकर मामला दर्ज कराया। हनुमानगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। टीआई ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे सपने दिखाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक अरोपी ने पहले पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती और फिर उसे बहला फुसलाकर घोड़ा नक्कास स्थित उसके दोस्त के घर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews