परिचित ने ही लूटी महिला की आबरू, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपए

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Bhopal Crime News: राजधानी में एक 39 साल की महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी टीकमगढ़ का रहने वाला है और अपने सैलून का सामान लेने के लिए भोपाल आने के दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने महिला का वीडियो भी बना लिया था जिसे दिखाकर वो ब्लैकमेल भी कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से टीकमगढ़ की रहने वाली है। लेकिन अपने पति से अलग होकर वह भोपाल में अपने दो बच्चों के साथ रहती है और प्राइवेट जॉब करती है। आरोपी और महिला एक ही जिले के हैं इसलिए इनमें जान पहचान थी। जनवरी में आरोपी सामान लेने के लिए भोपाल आया और महिला के घर पर ही रुक गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करते हुए शोषण करने लगा और महिला से 4 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि आरोपी उसे 11 महीने से परेशान करते हुए लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए भी ले चुका है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews