
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। भोपाल से उदयपुर स्पाइस जेट की फ्लाइट के सामने एक व्यक्ति एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार फांद कर सामने आ गया। घटना के समय फ्लाइट उड़ान भरने की तैयार में थी। युवक के रनवे पर आने से हंगामा हो गया। फ्लाइट को एयरपोर्ट पर ही रोकना पड़ा। मौके पर मोजूद सीआईएसएफ ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि युवक ने पत्थरबाज़ी भी की है। बताया जा रहा है कि युवक एप्रॉन पहनकर अंदर घुसा था। संत राधास्वामी सत्संग वाले बाबा का नया हेलिकॉप्टर ऑगस्टा AW-139 पर पत्थरबाज़ी से कांच टूट गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

