युवक कांग्रेस ने निकाला किसान स्वाभिमान मार्च, शिवराज सरकार को चेताया

युवक कांग्रेस ने निकाला किसान स्वाभिमान मार्च, शिवराज सरकार को चेताया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में युवक कांग्रेस (Youth Congress) ने किसान आंदोलन के समर्थन में किसान स्वाभिमान मार्च निकाला| युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से बोर्ड ऑफिस तक पैदल मार्च करते हुए चले और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की|

अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी व्ही श्रीनिवास आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर भोपाल आये| इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘युवा शक्ति समागम’ को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने शिवराज सरकार को चेताते हुए कहा कि ‘शिवराज जी आज प्रदेश का युवा और किसान कांग्रेस के साथ खड़ा है ऐसे में किसानों और युवाओं के साथ कोई भी अन्याय मध्यप्रदेश की युवक कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी’।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग ऊर्जा से लवरेज लोग हैं ऐसे लोगों की कांग्रेस को आज शक्त जरूरत है इसलिए आप अब मिशन 2023 की तैयारी में जुड़ जाइये। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि शिवराज मामा की सरकार ने प्रदेश के युवाओं,किसानों को छलने के शिवाय कुछ नही किया अगर मैं इस सरकार की विफलताओं के बारे में बात करूंगा तो पूरा दिन भी कम पड़ जायेगा ऐसी निकम्मी सरकार को हमे जड़ से उखाड़ कर फेंकना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को पुनः स्थापित करना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews