भोपाल में ओवरब्रिज से नीचे गिरे युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर

भोपाल में ओवरब्रिज से नीचे गिरे युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर

Bhopal News : भोपाल में सिंगारचोली ओवरब्रिज की साइड वॉल से टकराकर बाइक सवार दो युवक 35 फीट नीचे आ गिरे। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा रविवार सुबह 6.10 बजे गांधीनगर थाना इलाके में हुआ। दोनों युवक सुबह 6 बजे चाय पीकर लौट रहे थे, बताया जा रहा है, कि युवक यामाहा की स्पोर्ट्स बाइक आर-1 पर थे। ओवरब्रिज के टर्न पर बाइक अनकंट्रोल होकर साइड वॉल से टकरा गई।  दोनों युवक उछलकर 4 फीट ऊंची साइड वॉल को लांघते हुए नीचे गिर गए।

[dgv_vimeo_video id=”828770707″]

पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुटी 

युवकों की पहचान टीला जमालपुरा की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले 20 साल के हिफजुल पुत्र लाल मियां और उसके दोस्त सलीम के रूप में हुई है। दोनों सुबह चाय पीने शांतिनगर स्थित एक होटल पर गए थे। यहां से लौटते समय हादसा हो गया। हिफजुल की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक घटना के बाद देर तक नीचे गिरे तड़पते रहे लेकिन सड़क से गुजरने वाले लोगों ने उन्हे अस्पताल नहीं पहुंचाया, हालांकि कुछ देर बार एक ऑटो चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक एक युवक दम तोड़ चुका था।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews