जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक, बहन ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक, बहन ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

भोपाल

कोरोना का कहर हर तरफ है, ऐसे में अगर कोई किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हो जाए तो क्या स्थिति होगी। एक तो पहले ही अस्पतालों में कोरोना के कारण स्थितियां बदली हुई है, उसपर कई बार अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही अन्य मरीजों की जान से खिलवाड़ भी कर सकती है।

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला से मिलाना चाहते हैं जो अपने भाई की जिंदगी के लिये गुहार लगा रही है। ये हैं भोपाल के ऐशबाग में रहने वाली सुनीता ठाकुर, इन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि इनके छोटे भाई को हार्ट अटेक आने के बाद भोपाल के ही एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण आज उनका भाई जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। 34 साल के सत्येंद्र सिंह तोमर को हार्ट अटैक आने के बाद इस अस्पताल में लाया गया था लेकिन उनकी बहन का कहना है कि डॉक्टरों ने ठीक से न तो इलाज किया न ही खयाल रखा। अब करीब बीस दिन बाद इस परेशान बहन ने अपने भाई को एलबीएस अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर सिद्धांता रेड क्रास अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन उनका कहना है कि एलबीएस अस्पताल केस को पूरी तरह बिगाड़ चुका है।

सुनीता ठाकुर का कहना है कि भाई की हालत गंभीर है और इसके लिये पूरी तरह जिम्मेदार एलबीएस अस्पताल के डाक्टर्स और प्रबंधन है। इन्होने शासन से अपील की है कि डाक्टरों की इस लापरवाही पर कार्रवाई की जाए और उनके भाई को सही इलाज मुहैया कराया जाए। बीमार भाई के परिवार में दो छोटे बच्चे और पत्नी है और  सभी उसके ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews