शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, मंगलवार को लॉन्च होगी ये योजना, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Youth Employment) के लिए बड़ी खुशखबरी है।मंगलवार 5 अप्रैल को  सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना लॉन्च दोपहर 01 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर में करेंगे। पहले यह 29 मार्च को लॉन्च होने वाली थी। इस योजना के सभी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा एवं उन्हें स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगे।

यह भी पढ़े.. Surya Grahan 2022: इसी महीने लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें डेट-टाइम

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर दौरे के दौरान कहा था कि मैं 5 तारीख को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना  (Chief Minister Udyog Kranti Yojana) प्रारंभ कर रहा हूं। अगर आप छोटा-मोटा उद्योग डालना चाहते हैं तो उसके लोन की गारंटी प्रदेश सरकार लेगी। साथ ही ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाएगी।सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की लांचिंग का कार्यक्रम निर्धारित तिथियों में जिला मुख्यालयों पर किया जायेगा।

आयुक्त उद्योग और एमएसएमई सचिव पी नरहरि ने बताया है कि मुख्यमंत्री चौहान की मंशानुरूप योजना को स्व-रोजगार फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें युवाओं को स्वयं के रोजगार के लिए एक लाख से 50 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना की विशेषता यह है कि इसमें राज्य सरकार बैंक गारंटी के साथ 3% ब्याज अनुदान भी देगी।साथ ही बैंक ऋण गारंटी भी अधिकतम 7 साल के लिए सरकार द्वारा ही दी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना  के जिला स्तरीय लंचिंग कार्यक्रम में इस योजना के सभी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा एवं उन्हें स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिल सकती है 2 गुड न्यूज, 20000 से 50 हजार तक बढ़ेगी सैलरी! जानें कैसे?

खास बात ये है कि दोनों राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण न्यूज चेनल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।रोजगार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण पत्र सांकेतिक रूप से प्रदाय किए जाएंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग को स्वीकृति वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews