
Bhopal News : इंदौर- भोपाल हाईवे पर खजूरी थाना अंतर्गत ग्राम भोरी में रहने वाले एक युवक ने अपने आप को गोली मार ली। अस्पताल से खजूरी थाना अंतर्गत सूचना दी गई। वहीं, इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और सुसाइड को लेकर पूछताछ कर रही है।
खजूरी पुलिस ने दी जानकारी
खजूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमनदीप सिंह ऑफिसर्स टाउनकॉलोनी पुलिस अकैडमी रोड का निवासी है। मृतक अमनदीप सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से दोपहर को घर के पास बने गार्डन में सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, अमनदीप माता- पिता का एकलौता बेटा था। पिता और पुत्र के बीच में आपस में नहीं बनती थी जो आए दिन आपस में लड़ते रहते थे। आपसी नोकझोंक से तंग आकर संभवत युवक ने यह कदम उठाया होगा। बेरोजगार था जो घर पर ही रहता था। खजूरी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
भोपाल के रवि कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

