
BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल में गुंडे बदमाश तो पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे है वही युवा भी पुलिस को गालियां देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, वीडियो में पुलिस को गालियां देता यह युवक हत्थे चढ़ते ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लगा और अपने किए पर माफी माँगता नजर आया।
[dgv_vimeo_video id=”997115133″]
19 साल के युवक की करतूत
19 साल के इस युवक की करतूत देखकर लोग हैरान रह गए, वीडियो वायरल होते ही खुद पुलिस अधिकारी भी इस युवक की हरकत पर चौंक गए, युवक ने पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर यह वीडियो बनाया और बेहद गंदे शब्दों का पुलिस के लिए इस्तेमाल किया, इसके बाद युवक ने खुद ही इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से वायरल किया।
पुलिस की गिरफ्त में
वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने छानबीन के बाद अंबेडकर नगर के रहने वाले 19 साल के आदित्य को हिरासत मे लिया, कमला नगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद युवक को पुलिस थाने लाया गया। जहां उसकी सारी हेकड़ी कुछ ही देर में उतर गई और वह घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने लगा, आदित्य ने बताया की उसने मजाक मजाक में यह वीडियो बनाया, हालांकि पुलिस के सामने उसने अब दुबारा ऐसी हरकत न करने की कसं भी खाई। फिलहाल आदित्य के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है।
