युवक की हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी के गुर्गों ने सरेआम की पिटाई

युवक की हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी के गुर्गों ने सरेआम की पिटाई

जबलपुर।संदीप कुमार।

हाउसिंग बोर्ड कालोनी की जमीन में एक गरीब युवक को अपनी झोपड़ी बनाना इतना महंगा पड़ गया कि आज हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक कर्मचारी के गुर्गों ने सरेआम युवक की पिटाई कर दी।पिटाई का लाइव वीडियो सामने आया है जहाँ तीन युवक मिलकर उसकी पिटाई कर रहे है।युवक का नाम देवा कुमार बताया जा रहा है जो कि मजदूरी करता है।कुछ दिन पहले देवा ने खाली पड़ी हाउसिंग बोर्ड कालोनी की जमीन पर अपने परिवार के साथ रहने के लिए झोपड़ी बना ली थी।

आज उसकी झोपडी तोड़ने के लिए हाउसिंग बोर्ड कालोनी का कर्मचारी छोटे लाल पहुँचा जहा उसका विवाद देवा से हो गया।कुछ ही देर बाद छोटे लाल ने अपने तीन गुर्गो को बुला कर देवा की पिटाई करवा दी।विवाद होते देख स्थानीय लोगो ने संजीवनी नगर थाना पुलिस को सूचना भी दी पर पुलिस नही आई।

https://youtu.be/Ij-niC7GrXY

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews