बिहार बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान छात्रों का परीक्षा फार्म 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे। छात्रों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने स्कूल से परीक्षा फार्म की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
इससे पहले परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई थी। इसके साथ ही परीक्षा से छूटे छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने के लिए भी विशेष अवसर दिया गया है। जो छात्र निर्धारित समय में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे उनके लिए 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक विशेष रजिस्ट्रेशन विंडो खोली गई है। वे निर्धारित लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा फॉर्म भरने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com निर्धारित की गई है। वहीं, मैट्रिक के लिए secondary.biharboardonline.org अथवा डायरेक्ट लिंक biharboardonline.org पर रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा किया जा सकेगा। परीक्षा समिति ने स्कूलों के प्रधानों को निर्धारित अवधि के भीतर छात्रों का परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित समय-सीमा के दौरान आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।