बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यरत बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संंबंध में बुधवार शाम (28 जनवरी 2026 को) को अधिसूचना जारी की है।
इस फेरबदल में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव और अनुमंडल पदाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा किशनगंज, नवादा, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, अररिया, सुपौल और कटिहार समेत कई जिलों में एसडीओ, जिला भू-अर्जन अधिकारी और डीटीओ स्तर पर भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले की सूची
- मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव
- तारानंद महतो को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर सचिव
- कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी
- अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्त सचिव
- आलोक कुमार, राज वर्धन और दुर्गेश कुमार को इसी कार्यालय में उपसचिव
- अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) में संयुक्त सचिव
- मो. अतहर सुन्नी को बिहार राज्य वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी
- प्रभात चंद्र को नालंदा जिले का बंदोबस्त पदाधिकारी
- बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी
- जन्मेजय शुक्ला को भागलपुर का अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)
- मो. शिबगतुल्लाह को पूर्वी चंपारण का एडीएम (विभागीय जांच)
- अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम)
- सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य सचिव
- अमित कुमार को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव
- ब्रजकिशोर लाल को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष कार्य
- विजयंत को खगड़िया जिला परिवहन पदाधिकारी
- साकेत कुमार को नालंदा जिले के पंचायत राज पदाधिकारी
- ओम प्रकाश को पटना के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी
- अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण
- रवि प्रकाश को दरभंगा बनाया गया है।
इन जिलों में नए एसडीओ तैनात
- अभय कुमार तिवारी को फारबिसगंज, अररिया
- रत्ना प्रियदर्शिनी को मोहनियां, कैमूर
- विजय कुमार को सिकरहना, पूर्वी चंपारण
- संजय कुमार को गोगरी, खगड़िया
- विवेक चंद्र पटेल को महुआ, वैशाली
- बलवीर दास को अररिया, सदर
- राजू कुमार को बारसोई, कटिहार
- दीक्षित स्वेतम को पूर्णिया सदर, पूर्णिया
- चांदनी कुमार को बगहा
- प्रियंका कुमारी को शेखपुरा
- मनोहर कुमार साहू को सुपौल सदर, सुपौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BAS Transfer Order

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





