
Bihar Bankipur bye election result Prashant Kishor leads
तीन राज्यों में हुए विधानसभा उप चुनाव के परिणाम आज आने वाले हैं, वोटों की गिनती अभी जारी है लेकिन अंतिम परिणाम आने से पहले जो आंकड़े सामने आये हैं उसने चौंका दिया है, तीनों भाजपा शासित राज्यों में से केवल गुजरात में भाजपा आगे रही और उसने वहां जीत दर्ज की लेकिन बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, बिहार में भाजपा की परंपरागत बांकीपुर सीट उसके हाथ से जाती दिखाई दे रही है।
मध्य प्रदेश में दतिया सीट पर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से आगे चल रहे हैं अब तक हुई दतिया 12 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 13, 542 वोटों से आगे चल रहे हैं, उनकी बढ़त पिछले कई राउंड से जारी है ये सीट भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सीट है हालाँकि वे इस सीट से पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे, इस बार उनको टिकट नहीं मिला था जिसके चलते चुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे।
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर
अब बात करते है बिहार की बांकीपुर सीट की जो भाजपा का गढ़ मानी जाती है, इस सीट से भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आते हैं और वे लंबे समय से इस सीट से विधायक रहे हैं लेकिन सियासी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ़ पीके ने उनके गढ़ में सेंध लगा दी है।
PK ने बनाई 8202 वोटों की बढ़त
सियासी पंडित बांकीपुर सीट पर भाजपा और आरजेडी में टक्कर की बात कह रहे थे लेकिन ये टक्कर भाजपा और जन सुराज पार्टी के बीच बन गई, यहाँ कुल 31 राउंड की गिनती होनी है जिसमें से 15 राउंड पूरे हो चुके है यानि आधी गिनती पूरी हो गई है और इसमें प्रशांत किशोर ने 8202 वोटों की बढ़त बना ली है, भाजपा के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे है।
BJP प्रत्याशी पार्टी की परंपरागत सीट पर पीछे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 15 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 29,752 वोट मिले हैं और वो 8202 वोटों से आगे चल रहे हैं, भाजपा के नीरज कुमार को 21,550 वोट मिले हैं और वो दूसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं।
जनसुराज पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू
पीके की बढ़त की खबर से जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, वे एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं मिठाई खिला रहे हैं पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं, हालाँकि अभी अंतिम परिणाम नहीं आया है लेकिन उन्हें भरोसा हिया कि बांकीपुर सीट प्रशांत किशोर ही जीतेंगे।
#WATCH | Jan Suraaj workers celebrate with colours and sweets at the party camp office in Patna as party Founder Prashant Kishor leads by 9581 votes after the 17th round of counting of the Bankipur by-elections in Bihar. pic.twitter.com/Ays70Jwg9J
— ANI (@ANI) August 3, 2026
#WATCH | Bihar | Jan Suraaj workers in Patna celebrate as Prashant Kishor continues to lead in Bankipur bypoll pic.twitter.com/9CvXfOBalT
— ANI (@ANI) August 3, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

