बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, अभ्यर्थियों ने रोकी ट्रेनें, तोड़फोड़ और पथराव किया

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान कई ट्रेनों को रोक दिया गया।
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, अभ्यर्थियों ने रोकी ट्रेनें, तोड़फोड़ और पथराव किया

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बड़ा हंगामा हो गया। दरअसल परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और भीड़भाड़ को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों का संचालन प्रभावित कर दिया। इस दौरान कई ट्रेनों को रोका गया। वहीं स्टेशन परिसर में पथराव व तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।

दरअसल घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही। बाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक खाली कराया और ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कराया। इसके बाद परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई।

जानिए पहले दिन स्टेशन पर क्यों हुआ हंगामा?

दरअसल पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए जुटे थे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि यात्रियों की संख्या के मुकाबले पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध नहीं थीं, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। इसी नाराजगी के बीच कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन के अनुसार कुछ लोगों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेनों को रोकने की कोशिश भी की।

पहले से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी

वहीं पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के बाद स्थिति की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पहले से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के कारण उन अभ्यर्थियों को भी परेशानी हुई जो समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहते थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। दरअसल घटना के दौरान स्टेशन के आसपास मौजूद कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के उग्र होने पर कई जगह पत्थरबाजी हुई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। बाद में रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी।

16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल

दरअसल बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,128 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें कक्षपाल, मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के पद शामिल हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 500 केंद्र बनाए गए हैं और 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा 17 जून तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना पेन ले जाने की अनुमति नहीं है और उन्हें परीक्षा हॉल में ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews