Bihar Election Result 2025: NDA की जीत पर बोले वीडी शर्मा- “जंगलराज की जड़ों में जनता ने मठा डाल दिया है”

वीडी शर्मा ने कहा जनता ने पीएम मोदी के विकास और जनकल्याण पर वोट दिया है उन्होंने कहा अमित शाह की रणनीति ने इस ऐतिहासिक जीत की नींव रखी, ये एक एक कार्यकर्ता की मेहनत की जीत है।
VD Sharma BJP

बिहार में बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त (Bihar Election Result )बनाकर सरकार बनाते दिख रहे NDA गठबंधन के नेताओं में ख़ुशी की लहर है, इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP के प्रदर्शन ने भाजपा नेताओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है, बिहार चुनाव के नतीजों को वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम बता रहे हैं।

बिहार में दिखाई दे रहे परिणाम पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा ये बिहार में एनडीए की मात्र जीत नहीं है जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में नितिश कुमार के नेतृत्व में विकास की आंधी है , जनता ने विकास को ही वोट दिया है।

हमें भरोसा था जीत प्रचंड होगी 

वीडी शर्मा ने कहा इस चुनाव ने ट्रेंड तय कर दिया है कि विकास और गरीब कल्याण पर वोट होगा, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के मसीहा हैं मैं भी बिहार में था और हमें मालूम था कि प्रचंड जीत होगी जनता ने मोदी पर भरोसा किया महिला सशक्तिकरण जीविका दीदी को NDA पर भरोसा हुआ और उसने उस भरोसे पर वोट दिया।

जंगलराज को याद कर लोग काँप जाते हैं 

वीडी शर्मा ने कहा इस चुनाव की सबसे बड़ी बात ये है कि बिहार की जनता ने जंगलराज की जड़ों पर मठा डाल दिया है , जनता ने जंगलराज को याद कर उसे वापसी की राह को बंद कर दिया लोग उस दौर को याद कर काँप जाते हैं इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है।

विकसित बिहार पर जनता ने सील लगाई है

राहुल गांधी के वोट चोरी के सवाल का जवाब देते हुए वीडी शर्मा ने कहा, जो चोरी ही करते रहे तो उन्हें चोरी ही दिखेगी, जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तीन तैसी…उन्होंने कहा जनता भाजपा को NDA को आशीर्वाद दे रही है ये कांग्रेस को और राहुल गांधी की शर्म आनी चाहिए और जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए , विकसित बिहार पर जनता ने सील लगाई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews